मई 14, 2025 6:32 अपराह्न

printer

वियतनाम की राजधानी हनोई में क्वान सू पैगोडा मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवित्र बौद्ध अवशेषों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं

वियतनाम की राजधानी हनोई में क्वान सू पैगोडा मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवित्र बौद्ध अवशेषों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष भारत के सारनाथ से भेजे गए हैं। यह अवशेष कल भारत और वियतनाम के भिक्षुओं ने औपचारिक अनुष्ठान और प्रार्थना के साथ बौद्ध मंदिर में स्थापित किए। अवशेष शुक्रवार तक मंदिर में प्रदर्शित किए जाएंगे।

 

    वियतनाम के राष्ट्रपति लुओंग कुओंग ने वियतनाम को पवित्र अवशेष भेजने पर  भारत की प्रशंसा की है। पवित्र अवशेष दो मई को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल भारत से लेकर गया था।   

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला