अप्रैल 11, 2025 7:33 अपराह्न

printer

दुर्ग जिले के महाराजा चौक के पास तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर

दुर्ग जिले के महाराजा चौक के पास आज तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस घटना में आठ महिला सफाईकर्मी और ऑटो चालक घायल हो गए। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई गई है। सभी घायलों का इलाज  दुर्ग जिला अस्पताल में चल रहा है।

 

घटना की जानकारी मिलते ही महापौर अलका बाघमार घायलों से मिलने जिला अस्पताल पहुंची।