जुलाई 11, 2025 7:06 अपराह्न

printer

दक्षिण संवाद के 50 वर्ष: जी. किशन रेड्डी ने किया संबोधन

केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने आज हैदराबाद में राजभाषा “दक्षिण संवाद” के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक समारोह को संबोधित किया। श्री रेड्डी ने संस्कृति और विरासत के संरक्षण में भाषा की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया।

 

उन्होंने हिंदी को भारत की भाषाई विविधता को जोड़ने वाला सूत्र बताया। राजभाषा विभाग के प्रयासों की प्रसंशा करते हुए श्री रेड्डी ने कहा कि चीन, जापान और इस्राइल जैसे देश अपनी मूल भाषाओं को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने नागरिकों से राष्ट्रीय एकता को मज़बूत करने के लिए राजभाषा को अपनाने का आग्रह किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला