नवम्बर 12, 2025 5:52 अपराह्न

printer

44वें शारजाह अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले में एक सौ 18 देशों के दो हजार तीन सौ 50 से अधिक प्रकाशक

एक्सपो सेंटर शारजाह में 44वें शारजाह अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले में एक सौ 18 देशों के दो हजार तीन सौ 50 से अधिक प्रकाशक हिस्‍सा ले रहे हैं। बारह दिन का यह मेला 16 नवंबर तक चलेगा। मेले के दौरान एक हजार दो सौ से अधिक सत्रों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें लेखक वार्ता, कविता पाठ, कार्यशालाएँ और सांस्कृतिक संवाद शामिल हैं।

    भारत का पहला राष्ट्रीय मंडप मेले के प्रमुख आकर्षणों में से एक है। शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय पुस्तक न्यास-एनबीटी द्वारा स्थापित इस मंडप में सौ से अधिक भारतीय प्रकाशकों ने अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू और कई क्षेत्रीय भाषाओं में अपनी पुस्तकें प्रदर्शित की हैं। एनबीटी के संयुक्त निदेशक राकेश कुमार ने कहा कि पहली बार एनबीटी की पुस्तकें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेची जा रही हैं। उन्‍होंने कहा कि यह मेला दुनिया भर के आगंतुकों को भारत के साहित्य और पारंपरिक ज्ञान से जुड़ने का अवसर प्रदान कर रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला