25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल को भाजपा आज काले दिवस के रूप में याद कर रही है। हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा ने मंडल स्तर पर मौन जुलूस और विरोध प्रदर्शन किए। भाजपा ने आरोप लगाया कि आज़ लोकतंत्र की दुहाई देने वाली कांग्रेस ने 1975 में आपातकाल लगाकार लोकतंत्र की हत्या की थी और अढ़ाई लाख लोगों को बिना किसी कारण जेल में डाल दिया था। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया का भी गला घोंट दिया गया था।
शिमला में नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने पत्रकार वार्ता कर कहा कि इंदिरा गांधी ने रातों रात देश में आपातकाल थोप दिया था। कांग्रेस सरकारों ने आपने कार्यकाल में 90 बार 356 का इस्तेमाल किया लेकिन भाजपा ने दस साल में एक बार भी इसका इस्तेमाल नही किया। जबकि पश्चिम बंगाल में हालात बहुत खराब है फिर भी केंद्र की भाजपा सरकार ने लोकतांत्रिक परंपराओं को बनाएं रखा है।
वहीं जयराम ठाकुर ने प्रदेश की सुक्खू सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सीएम कुर्सी बचाने में लगे हैं। सीएम कहते हैं कि परिवार से कोई चुनाव नहीं लड़ेगा लेकिन दो दिन बाद ही टिकट सीएम की पत्नी को दे दिया गया। बिना सीएम की सहमति के पार्टी किसी को टिकट नहीं देती है। कांग्रेस की सरकार बनने कर बाद प्रदेश में कानून व्यवस्था के हालात बेहद चिंताजनक है। अब तक 300 बलात्कार और 150 हत्या हो चुकी है। पहली बार हिमाचल में न्यायिक परिसर में पंजाब से लाए गए गुंडे गोली चला रहे हैं।पुर्व विधायक के बेटे पर गुंडों को हायर कर गुंडागर्दी के आरोप लगे हैं लेकिन पूर्व विधायक कांग्रेस के हैं इसलिए कोई कार्रवाई नहीं हुई। आने वाले समय में ऐसा ही माहौल पुरे प्रदेश में देखने को मिलेगा। नशे की तस्करी में कांग्रेस के नेता संलिप्त हैं और सरकार नशे पर लगाम लेने के बजाय संरक्षण देने में लगी है और सीएम सुक्खू को भी इसकी जानकारी है। भाजपा इन मुद्दों को लोगों को बीच में ले जायेगी।
वहीं भाजपा के नौ विधायको की सदस्यता रद्द किए जानें के सीएम के बयां पर जयराम ठाकुर ने कहा कि विधान सभा अध्यक्ष के पास ऐसा कोई अधिकार नहीं है कि वह नारे लगाने के लिए किसी भी विधायक की सदस्यता रद्द नहीं कर सकते हैं। विधान सभा अध्यक्ष सीएम के हाथ की कठपुतली बन गए हैं और जिस तरह से वे बयान दे रहे हैं वह निदनीय है। विधान सभा अध्यक्ष सरकार बचाने के लिए जो मर्जी प्रयास कर लें लेकिन सरकार बचती नज़र नहीं आ रही है और अभी भी हालात पहले की तरह ही बने हैं सरकार अपनी ही करनी से गिरेगी।