मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 21, 2024 8:30 अपराह्न

printer

23 अगस्त को पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जाएगा, चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग की पहली सालगिरह

पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 23 अगस्त को देशभर में मनाया जाएगा। पिछले वर्ष आज ही के दिन चंद्रयान-3 मिशन के विक्रम लैंडर की चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग हुई थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु नई दिल्ली के भारत मंडपम में मुख्य समारोह का उद्घाटन करेंगी। इस वर्ष के उत्सव का विषय चंद्रमा को छूते हुए जीवन को छूना: भारत की अंतरिक्ष गाथा है।

अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज नई दिल्ली में कहा कि पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस न केवल उत्सव का दिन है, बल्कि चिंतन और आत्मनिरीक्षण का भी दिन है। उन्होंने कहा कि अगले दस वर्ष में अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था पांच गुना बढ़कर लगभग 44 अरब डॉलर हो जाएगी। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के उपलक्ष्‍य में पिछले एक महीने में देश भर में एक हजार से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।