मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 3, 2023 9:33 पूर्वाह्न | निशानेबाजी

printer

19वें एशियाई खेल 23 सितंबर से चीन के हांगझू में शुरू हो रहे हैं।

भारतीय राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन ने एशियाई खेलों के लिए 33 सदस्यीय भारतीय निशानेबाजी टीम की घोषणा कर दी है। 19वें एशियाई खेल 23 सितंबर से चीन के हांगझू में शुरू हो रहे हैं। एसोसिएशन ने दक्षिण कोरिया में होने वाली एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप के लिए भी 35 सदस्यों की टीम की घोषणा की। अगले वर्ष पेरिस में होने वाले ओलंपिक खेलों में क्वालीफाई करने के लिए एशियाई खेल महत्वपूर्ण हैं। एशियाई खेलों के जरिये निशानेबाज ओलंपिक के लिए कुल 24 कोटा स्थान हासिल कर सकते हैं। भारत ने पेरिस ओलंपिक के लिए अब तक सात कोटा स्थान हासिल कर लिये हैं।