मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 28, 2024 11:40 पूर्वाह्न | Dr.Usha Thakur | Hindi Sahitya

printer

हिन्दी साहित्य के विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए  डॉ. ऊषा ठाकुर को प्रदान किया गया 12वां विश्‍व हिन्‍दी सम्‍मान 

डॉ. ऊषा ठाकुर को हिन्दी साहित्य के विकास में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए 12वां ‘विश्‍व हिन्‍दी सम्‍मान’ प्रदान किया गया है। नेपाल में भारतीय दूतावास की ओर से आयोजित हिन्‍दी संवाद कार्यक्रम में उन्हें यह पुरस्कार दिया गया।
 
 
डॉ. ऊषा ठाकुर ने हिन्‍दी और नेपाली में 40 से अधिक साहित्यकारों की रचनाओं का अनुवाद किया है और हिन्‍दी भाषा को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

यह पुरस्‍कार भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की ओर से दिया जाता है। 12वां विश्‍व हिन्‍दी सम्‍मेलन 2023 में फिजी में हुआ था। डॉक्‍टर ठाकुर इस आयोजन में भाग नहीं ले पाईं थी इसलिए उन्‍हें काठमांडू में त्रिभुवन विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्‍कार दिया गया।

 
 
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिन्‍दी नेपाल में पर्यटकों और स्थानीय लोगों बीच सम्पर्क की भाषा के रूप में लोकप्रिय होती जा रही है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला