मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 4, 2025 5:38 अपराह्न

printer

श्रावण मास के अंतिम सोमवार के दिन शहर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़

श्रावण मास के अंतिम सोमवार के दिन आज शहर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गयी। आज सावन के चौथे और अंतिम सोमवार के दिन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी शहर के अशोक विहार स्थित वैद्यनाथ महादेव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया।

आज सुबह से ही शहर के मंदिरों में भक्त भगवान शिव की पूजा करने के लिएलंबी कतारों में देखे गए। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के चांदनी चौक स्थित गौरी शंकरमंदिर, नीली छतरी वाला मंदिर, अशोक विहार में वैद्यनाथ महादेव मंदिर, कनॉट प्लेस के प्राचीन शिव मंदिर, सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक और विशेषपूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर शहर के अलग-अलग इलाकों में भक्तों ने भंडारों का आयोजनभी किया। भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट मेंमुख्यमंत्री ने कहा कि रुद्राभिषेक न केवल आत्मशुद्धि का मार्ग है बल्कि लोककल्याणकी कामना का भी श्रेष्ठ उपाय है। उन्होंने भगवान से सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएँपूर्ण करने और सभी को स्वस्थ, सुखी व संतुलित जीवन प्रदान करने की प्रार्थना की। सक़लैन अख्तर के साथप्रादेशिक समाचार के लिए शिवांग।