मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर वीरता पुरस्‍कार के लिए सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के 103 कर्मियों का चयन किया गया है

 

    स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर वीरता पुरस्‍कार के लिए सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के 103 कर्मियों का चयन किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज इन पुरस्‍कारों को मंजूरी दी। इनमें चार कीर्ति चक्र हैं जिसमें से तीन मरणोपरांत दिए जा रहे हैं,  18 शौर्य चक्र  हैं जिनमें से चार मरणोपरांत दिए जा रहे हैं। एक बार टू सेना वीरता मेडल भी शामिल हैं। वीरता पुरस्कारों में 63 सेना वीरता पदक हैं, जिनमें से दो मरणोपरांत दिए जा रहे हैं। 11 नौसेना वीरता पदक और छह वायु सेना वीरता पदक भी हैं।

    राष्ट्रपति ने विभिन्न सैन्य अभियानों में महत्वपूर्ण योगदान के लिए मरणोपरांत आर्मी डॉग केंट सहित 39 मेंशन-इन-डिस्पैच पुरस्‍कारों को भी मंजूरी दी है।

    राष्ट्रपति मुर्मु ने भारतीय तटरक्षक कर्मियों को एक राष्ट्रपति तटरक्षक पदक (विशिष्ट सेवा), एक तटरक्षक पदक (वीरता) और दो तटरक्षक पदक (सराहनीय सेवा) को भी मंजूरी दी है। ये सम्मान सैनिकों को उनकी असाधारण बहादुरी, कर्तव्य के प्रति समर्पण और सराहनीय सेवाओं के लिए दिया जा रहा है।

    राष्ट्रपति ने विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक को भी मंजूरी दी है। दक्षिणी रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, जीएम ईश्वर राव को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्‍मानित किया जाएगा है। सराहनीय सेवा के लिए पंद्रह अधिकारियों को पुलिस पदक दिया जाएगा।