हॉकी इंडिया मास्टर्स कप 2025 का फाइनल कल शाम रोमांचक मुकाबले के साथ संपन्न हो गया। तमिलनाडु की हॉकी टीम ने पुरुषों का खिताब जीता, जबकि ओडिशा की हॉकी एसोसिएशन ने महिलाओं का खिताब जीता।पुरुषों के फाइनल में मेजबान तमिलनाडु ने महाराष्ट्र को 5-0 से हराया।
वहीं, चंडीगढ़ ने ओडिशा को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। महिलाओं के फाइनल में ओडिशा ने पंजाब को 1-0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। इसके अलावा, हरियाणा ने मेजबान तमिलनाडु पर जीत के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।