हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रेम लाल गौतम को इस वर्ष पद्म–श्री पुरस्कार के लिये नामित किया गया है। यह पुरस्कार विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जायेगा।
डॉ. गौतम ने भारतीय कृषि विज्ञान को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने देश की पहली पादप जर्मप्लाज्म पंजीकरण प्रणाली की स्थापना की। इसके अलावा, उन्होंने कई उन्नत फसल किस्मों का विकास किया है, जिससे फसलों की उत्पादकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।