मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 15, 2024 2:00 अपराह्न

printer

हरियाणा: हिसार में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्‍वविद्यालय की एक हेक्‍टेयर की समेकित कृषि प्रणाली मॉडल को राष्‍ट्रीय मान्‍यता मिली

हरियाणा के हिसार में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्‍वविद्यालय की अखिल भारतीय समेकित कृषि प्रणाली अनुसंधान परियोजना के अंतर्गत विकसित एक हेक्‍टेयर की समेकित कृषि प्रणाली मॉडल को राष्‍ट्रीय मान्‍यता प्रदान की गई है। विश्‍वविद्यालय के कुलपति बी.आर काम्‍बोज ने बताया कि इस मॉडल सं किसान विभिन्‍न फसलों, सब्जियों और फलों की खेती के साथ केंचुए से बनी खाद के उत्‍पादन, मशरूम की खेती और बायोगैस के उत्‍पादन सहित विभिन्‍न प्रकार की कृषि गतिविधियां कर सकते हैं।

 

 

यह मॉडल विशेष रूप से छोटे और सीमांत किसानों के लिए तैयार किया गया है, ताकि वे उपलब्‍ध संसाधनों के अधिकतम उपयोग से कृषि लागत घटाकर अधिक उत्‍पादन कर सकें। श्री काम्‍बोज ने कहा कि समेकित दृष्टिकोण, पर्यावरण अनुकूल है और इससे किसानों को पूरे वर्ष आय अर्जित करने में सहायता मिलती है। इसके अतिरिक्‍त इससे मिट्टी की उर्वरता भी बढती है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला