मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जून 5, 2024 7:49 अपराह्न

printer

हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कल सुबह 11 बजे विधानसभा सचिवालय में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को विधायक पद की शपथ दिलाएंगे

हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता कल सुबह 11 बजे विधानसभा सचिवालय में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को विधायक पद की शपथ दिलाएंगे।

श्री सैनी ने कल करनाल विधानसभा के उपचुनाव में जीत दर्ज की थी। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी तरलोचन सिंह को 41540 मतों के अंतर से हराया है । उन्हें कुल 95 हजार 4 मत मिले।