मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

मार्च 14, 2024 1:49 अपराह्न

printer

हरियाणा के मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कपास-किसानों के लिए 87 करोड़ 95 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति राशि जारी की

हरियाणा के मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 2023 में आई बाढ़ के कारण कपास फसल को हुए नुकसान से प्रभावित 12 जिलों के किसानों के लिए 87 करोड़ 95 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति राशि जारी की है। इन जिलों में भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्‍जर, जींद, महेन्‍द्रगढ़, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा और सोनीपत शामिल हैं।

श्री सैनी ने कहा कि मौजूदा रबी फसल के दौरान हाल की ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का ब्यौरा अपलोड करने के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल 15 मार्च 2024 तक खुला रहेगा।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि 2023 के दौरान बाढ़ से प्रभावित 2 लाख 43 हजार दो सौ 87 एकड़ भूमि की कपास फसलों को हुए नुकसान के लिए क्षतिपूर्ति दावेदारी का पंजीकरण कर दिया गया था। जांच के बाद किसानों द्वारा ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपलोड किए गए 84 हजार चार सौ 83 एकड़ भूमि के फसल नुकसान की पुष्टि कर दी गई है। जांच के बाद राज्‍य के 33 हजार चार सौ 83 किसानों को क्षतिपूर्ति राशि दी जा रही है।