फ़रवरी 13, 2025 9:37 अपराह्न

printer

हजारीबाग जिले के सभी 16 प्रखंडों में आज विशेष शिविर का आयोजन हुआ

हजारीबाग जिले के सभी 16 प्रखंडों में आज विशेष शिविर का आयोजन हुआ जिसमें आम जनता को शुद्धि पत्र और लगान रसीद उपलब्ध कराई गई। उपायुक्त नैंसी सहाय ने सदर प्रखंड का औचक निरीक्षण किया और वादों की स्थिति में सुधार के निर्देश दिए।

 

मौके पर उपायुक्त ने कहा कि शिविर से जनता को लाभ और समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान मिल रहा है।