फ़रवरी 10, 2025 7:37 अपराह्न

printer

हजारीबाग की चरही घाटी में आज महाकुंभ से लौट रहे तीर्थयात्रियों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई

हजारीबाग की चरही घाटी में आज महाकुंभ से लौट रहे तीर्थयात्रियों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

 

घायलों का इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।