सितम्बर 28, 2024 7:23 अपराह्न

printer

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शासकीय विज्ञान महाविद्यालय मुंगेली में एनएसएस के विद्यार्थियों ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली

छत्तीसगढ़ : स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शासकीय विज्ञान महाविद्यालय मुंगेली में राष्ट्रीय सेवा योजना-एनएसएस के विद्यार्थियों ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान महाविद्यालय में स्वच्छता से संबंधित निबंध, और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की शपथ दिलाई गई।