जुलाई 4, 2024 7:59 अपराह्न

printer

सोलहवें केंद्रीय वित्त आयोग का प्रतिनिधिमंडल ग्यारह से तेरह जुलाई तक प्रदेश के दौरे पर

सोलहवें केंद्रीय वित्त आयोग का प्रतिनिधिमंडल ग्यारह से तेरह जुलाई तक छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेगा। तीन दिवसीय इस भ्रमण कार्यक्रम का नेतृत्व अरविंद पनगढ़िया करेंगे। इस प्रतिनिधिमंडल में आयोग के बारह सदस्य शामिल हैं। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, आयोग के समक्ष राज्य के आर्थिक, वित्तीय, अधोसंरचना विकास और राज्य की विशिष्ट आवश्यकताओं से संबंधित विषयों पर प्रस्तुतिकरण देंगे। इस दौरान आने वाले वर्षों में राज्य की वित्तीय आवश्यकताओं के संबंध में भी चर्चा की जाएगी। इसके अलावा विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तावित परियोजनाओं के लिए विशिष्ट अनुदान संबंधी मांग पत्र भी आयोग के सामने पेश किया जायेगा।