भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड यानी सेबी के अध्यक्ष तुहिन कांत पांडे ने देश के पूंजी बाजारों में भारतीय निवेशकों के बढ़ते भरोसे पर प्रकाश डाला। कल नई दिल्ली में शुरू हुए भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2025 में उन्होंने कहा कि अक्टूबर 2025 तक, भारत में लगभग 13 करोड़ 60 लाख निवेशकों के 21 करोड़ से अधिक डीमैट खाते हैं, जो बाजार पर भरोसे का संकेत है। उन्होंने कहा कि रोज लगभग एक लाख नए डीमैट खाते खोले जा रहे हैं, जो विशेष रूप से खुदरा निवेशकों के बीच बढ़ती रुचि को दर्शाता है। श्री पांडे ने बताया कि म्यूचुअल फंड उद्योग में 80 ट्रिलियन रुपये से अधिक का निवेश किया गया है, जो केवल एक दशक में सात गुना से अधिक की वृद्धि है।
Site Admin | नवम्बर 15, 2025 7:16 अपराह्न
सेबी अध्यक्ष तुहिन कांत पांडे ने देश के पूंजी बाजारों में भारतीय निवेशकों के बढ़ते भरोसे पर प्रकाश डाला