मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जून 6, 2024 1:27 अपराह्न

printer

सुनीता विलियम्स बनी प्रथम चालक दल अभियान में बोइंग स्टारलाइनर पर सवार होकर अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाली पहली महिला 

अमरीका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा में भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स प्रथम चालक दल अभियान में बोइंग स्टारलाइनर पर सवार होकर अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाली पहली महिला बन गई हैं। उनके साथ बुच विल्मोर भी रहे। 59 वर्षीय विलियम्स ने नए मानव रेटेड अंतरिक्ष यान के पहले अभियान पर उड़ान भरने वाली पहली महिला बनकर इतिहास रच दिया है। 

 

यह उड़ान फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन में स्पेस लॉन्च कॉम्प्लेक्स-41 से यूनाइटेड लॉन्च एलायंस के एटलस वी रॉकेट से भरी गई। यह अभियान पिछले कई वर्षों की देरी के बाद शुरू हुआ।

 

पहली मानव उड़ान 7 मई को निर्धारित की गई थी, लेकिन हीलियम रिसाव के कारण और बाद में यूएलए में बिजली आपूर्ति की समस्या के कारण इसमें देरी हुई। यह तीसरा प्रयास था और प्रक्षेपण के लिए मौसम भी 90 प्रतिशत अनुकूल था। 61 वर्षीय बुच उड़ान की कमान संभालेंगे और विलियम्स उड़ान का संचालन करेंगी। 

 

ये दोनों लगभग एक सप्ताह तक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर रहेंगे और इसके बाद चालक दल कैप्‍सूल में सवार होकर धरती पर लौटेंगा। स्टारलाइनर मिशन का उद्देश्य भविष्य के नासा अभियानों के लिए अंतरिक्ष यात्रियों और आवश्यक सामग्री को पृथ्वी की निचली कक्षा और उससे आगे तक ले जाना है।