नवम्बर 12, 2025 6:28 अपराह्न

printer

सीएसआईआर और राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास निगम के बीच समझौता

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषदसी.एस.आई.आर. ने आज राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास निगम के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है। इसका उद्देश्य सी.एस.आई.आर. की अनुसंधान और विकास विशेषज्ञता को बढ़ाने के लिए एक ढाँचा स्थापित करना है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा है कि यह साझेदारी मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसी राष्ट्रीय पहलों को बढ़ावा देगी। यह समझौता भारत में विश्व स्तरीय औद्योगिक केंद्रों को विकसित करने और रोजगार सृजन पर केंद्रित है। यह सहयोग जैव प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊर्जा, फार्मास्यूटिकल्स, चिकित्सा उपकरण और एयरोस्पेस सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्पादकता, परिचालन दक्षता और पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ाने के लिए उन्नत तकनीकों की पहचान में मदद करेगा।