मार्च 6, 2025 11:09 पूर्वाह्न

printer

सीआरपीएफ के डीजी जीपी सिंह ने शहीद जवान महिलानंद शुक्ला के परिजनों से मुलाकात की

सीआरपीएफ के डीजी जीपी सिंह पलामू जिले के लेस्लीगंज के कमलकेडिया गांव पहुंचे और छतीसगढ़ में नक्सली के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए जवान महिलानंद शुक्ला के परिजनों से मुलाकात की। श्री सिंह ने परिजनों की समस्याएं सुनीं और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। श्री सिंह ने कहा कि पूरा देश शहीद परिवार के साथ खड़ा है।