जुलाई 22, 2024 8:48 अपराह्न

printer

सावन की पहली सोमवारी पर देवघर के बाबा मंदिर समेत राज्यभर के शिवालयों में जलाभिषेक के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही है

सावन की पहली सोमवारी पर देवघर के बाबा मंदिर समेत राज्यभर के शिवालयों में जलाभिषेक के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। देवघर में सुबह चार बजे बाबा मंदिर का पट खुलते ही कतारबद्ध कांवरियों को अर्घा के माध्यम से जलार्पण कराया जा रहा है।

 

इधर दुमका जिले के विश्व प्रसिद्ध बाबा बासुकीनाथ धाम में भोर तीन बजे सरकारी पूजन के बाद अरघा के माध्यम से जलार्पण कर रहे हैं। राजधानी रांची में पहाड़ी मंदिर, खूंटी के आम्रेश्वरधाम के अलावा लोहरदगा जिला में भी सावन की पहली सोमवारी पर विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्त उमड़ रहे हैं।   कोडरमा में भी मंदिरों में श्रद्धालुआें की भीड़ देखी जा रही है। झुमरी तिलैया में जंगलों के बीच अवस्थित झरनाकुंड धाम में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा है।