मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 27, 2024 8:27 अपराह्न

printer

सशक्त महिलाएं वर्तमान और भावी विश्व की पूंजी हैं: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

 

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि सशक्त महिलाएं वर्तमान और भावी विश्व की पूंजी हैं। नई दिल्‍ली के भारत मंडपम में भारतीय वाणिज्‍य और उद्योग महासंघ महिला संगठन – एफ एल ओ के सदस्‍यों को संबोधित करते हुए श्री धनखड़ ने कहा कि स्‍त्री-पुरूष समानता और महिलाओं के नेतृत्‍व में विकास, न्‍यायसंगत और प्रगतिशील समाज के मूलभूत सिद्धांत हैं। उपराष्ट्रपति धनखड़ संगठन के चालीस वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सेना में महिलाओं को स्थायी कमीशन तथा सैनिक स्कूलों में लड़कियों के दाखिले जैसे कदम सराहनीय हैं।

    श्री धनखड़ ने संसद में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्‍वपूर्ण उपलब्धि बताया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला