विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि जैव प्रौद्योगिकी देश के हर क्षेत्र में पहुँच गई है, जो भारत की वैश्विक जैव प्रौद्योगिकी महाशक्ति बनने की क्षमता को दर्शाता है। डॉ. सिंह ने यह बात आज नई दिल्ली में उच्च प्रदर्शन जैव प्रौद्योगिकी मंचों का शुभारंभ करते हुए कही। यह कार्यक्रम अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और रोजगार के लिए जैव प्रौद्योगिकी के एक वर्ष पूरे होने पर आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा कि देश में जैव अर्थव्यवस्था वर्ष 2014 के केवल दस अरब डॉलर से बढ़कर 2024 में 165 अरब डॉलर से अधिक हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार 2030 तक 300 अरब डॉलर की जैव अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की दिशा में काम कर रही है।
Site Admin | सितम्बर 1, 2025 4:14 अपराह्न
सरकार 2030 तक 300 अरब डॉलर की जैव अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की दिशा में काम कर रही है- विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह
