अक्टूबर 7, 2025 2:50 अपराह्न

printer

सरकार ने कपास का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर आठ प्रतिशत कर दिया : राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा

कपड़ा राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने आज कहा कि सरकार ने कपास और कपड़ा पारिस्थितिकी तंत्र को मज़बूत करने के लिए आगामी सीज़न के लिए कपास का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर आठ प्रतिशत कर दिया है। श्री मार्गेरिटा ने नई दिल्ली में विश्व कपास दिवस समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि कपास देश के कपड़ा उद्योग की रीढ़ है। उन्होंने बताया कि भारत में कपास की खेती सबसे बड़े क्षेत्र में होती है, जो लगभग 40 प्रतिशत है।

कपड़ा मंत्रालय ने भारतीय वस्त्र उद्योग परिसंघ के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया। इस वर्ष का विषय है-कपास 2040, प्रौद्योगिकी, जलवायु और प्रतिस्पर्धात्मकता।