मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 8, 2024 3:50 अपराह्न

printer

सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान कुल्लू के निरमंड में हुआ शुरू

देश के 500 खंडों में नीति आयोग की देख रेख में शुरू हुए संपूर्णता अभियान का हिमाचल प्रदेश के निरमंड खंड में भी आगाज हुआ। इसका विधिवत शुभारंभ कुल्लू जिला के एडीएम  ने नीति आयोग के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया। इस कार्यक्रम के आयोजन का मकसद पूरे भारतवर्ष में जितने भी खंड दूरराज के पिछड़े हैं उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना तैयार करते हुए विकास की ओर अग्रसर करना है। इसमें मुख्य रूप से पांच क्षेत्रों  के 39 इंडिकेटर पर फोकस किया गया है। जिसमें विभिन्न विभाग शामिल है। सभी विभागों में समाजस्य स्थापित कर प्रतिस्पर्धा के साथ आगे बढ़ाना है। ताकि जो योजनाएं एवं कार्यक्रम सरकार द्वारा चलाए गए हैं उन्हें हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे यह सुनिश्चित करना है।

इस अवसर पर एडीएम  अश्विनी कुमार ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने की शपथ दिलाई। समारोह के दौरान विभिन्न महिला मंडलों स्वयं सहायता समूह आदि की महिलाओ ने प्रदर्शनियां भी लगाई गई थी , जिसमें स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित किया गया और उनके महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। समारोह में विभागों के अधिकारियों ने सरकारी योजनाओं का भी विस्तार पूर्वक ज्ञान दिया और बताया कि पात्र लोग इस का समय पर लाभ उठाएं।

 

इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि संपूर्णता अभियान को 4 जुलाई से 30 सितंबर तक पूरे भारतवर्ष के 500 चयनित आकांक्षी खंडों में चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश में भी छह आकांक्षी खंडों को चयनित किया जा चुका हैं। जिसमें शिमला जिला के दो, किन्नौर का एक, चंबा का एक और कुल्लू जिला का निरमंड खंड शामिल है।

अश्विनी कुमार एडीएम कुल्लू ने बताया आज से पूरे भारतवर्ष के 500 खंडों में अभियान को चलाया गया है। इसी के साथ हिमाचल प्रदेश के 6 खंडों को भी शामिल किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है स्वास्थ्य ,सामाजिक न्याय एवं अन्य प्रमुख क्षेत्रों को आगे ले जाना है, ताकि विकास को गति मिले।  इस की मॉनिटरिंग नीति आयोग कर रहा है और जो खंड बढ़िया प्रदर्शन करेंगे उन्हें प्रोत्साहित भी किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दें।

स्वयं सहायता समूह की महिला रीना ने बताया कि आज से संपूर्णता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें विभिन्न विभागों की  सहभागिता होगी। उन्होंने भी इस कार्यक्रम में प्रदर्शनी के लिए अपने उत्पादों को लाया है।