मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 2, 2025 7:03 पूर्वाह्न

printer

सत्य और धर्म की विजय का पर्व, राष्ट्रभर में विजयादशमी उत्सव

विजय दशमी यानी दशहरा पर्व आज आस्था और उल्लास से मनाया जा रहा है। यह दिन नवरात्रि अनुष्ठान और दुर्गा पूजा के समापन तथा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज दिल्ली के माधवदास पार्क में दशहरा उत्सव में शामिल होंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज में शाम छह बजे रामलीला समिति द्वारा आयोजित पारंपरिक रावण दहन आयोजन में उपस्थित रहेंगे।