दिसम्बर 5, 2025 12:13 अपराह्न

printer

सऊदी अरब ने एशियाई देशों के लिए अपने अरब लाइट क्रूड का आधिकारिक विक्रय मूल्य जनवरी के लिए घटाया

सऊदी अरब ने एशियाई देशों के लिए अपने अरब लाइट क्रूड का आधिकारिक विक्रय मूल्य जनवरी के लिए घटा दिया है। अब यह कीमत ओमान/दुबई बेंचमार्क से सिर्फ साठ सेंट प्रति बैरल अधिक है, जो पिछले पांच वर्षों में सबसे कम प्रीमियम है। यह कदम वैश्विक तेल बाजार में अधिशेष के बढ़ते संकेतों को दर्शाता है। प्रीमियम लगातार दूसरे महीने कम हुआ है। दिसंबर के लिए यह एक डॉलर था जो घटकर साठ सेंट रह गया है। कमजोर मूल्य निर्धारण दुनिया भर में तेल की आपूर्ति बढ़ने के कारण हुआ है।

 

रूस के नेतृत्व में ओपेक और उसके सहयोगी उत्पादन में वृद्धि कर रहे हैं। अमरीका और ब्राजील से अतिरिक्त आपूर्ति भी इसमें अपना योगदान दे रही है। सऊदी अरब के कच्चे तेल के मूल्य निर्धारण का आमतौर पर ईरान, कुवैत और इराक द्वारा निर्धारित दरों पर प्रभाव पड़ता है, जिससे एशिया को भेजे जाने वाले प्रतिदिन लगभग नौ मिलियन बैरल तेल की लागत तय होती है।