मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 3, 2024 12:49 अपराह्न

printer

संयुक्त राष्ट्र ने महात्मा गांधी की जयंती को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया

संयुक्त राष्ट्र ने कल महात्मा गांधी की जयंती को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरेस ने कहा कि महात्मा गांधी के अहिंसा और मानवता के संदेश हमारे लिए बड़ी शक्ति है, जो किसी भी हथियार से अधिक शक्तिशाली है।

 

गांधीवादी मूल्यों और संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर एक बैठक में महासभा के अध्यक्ष फाइलीमेन येंग ने कहा कि गांधी के सत्याग्रह के विचार ने दक्षिण अफ्रीका में नेल्सन मंडेला और अमेरिका में मार्टिन लूथर किंग जूनियर को प्रभावित किया। वे गांधीजी की सत्याग्रह की अवधारणा से प्रभावित थे जो सिखाता है कि सत्य और न्याय हिंसा के माध्यम से नहीं बल्कि नैतिक साहस और शांतिपूर्ण संवाद के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।

 

संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने कहा कि भारत की कहानी महात्मा गांधी के इस विश्वास को दर्शाती है कि शक्ति धार्मिकता से आती है, बल से नहीं, शक्ति सत्य से आती है, ताकत से नहीं, और जीत नैतिक साहस से आती है, थोपी गई अधीनता से नहीं।

 

अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर श्रीलंका, वियतनाम और जमैका सहित विभिन्न देशों के स्थायी प्रतिनिधियों ने भी महात्मा गांधी के योगदान की सराहना की।

 

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने शिक्षा और सार्वजनिक जागरूकता के माध्यम से अहिंसा के संदेश को प्रसारित करने के लिए महात्मा गांधी की जयंती को 15 जून 2007 को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में घोषित किया था।