मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 21, 2024 11:51 पूर्वाह्न

printer

संयुक्त राष्ट्र के राजनीतिक मामलों की प्रमुख रोजमेरी डिकार्लो ने कहा, सूडान में चरम पर पहुंचा संघर्ष, दोनों गुटों को विदेशी समर्थकों से मिल रहे हथियार

संयुक्त राष्ट्र के राजनीतिक मामलों की प्रमुख रोजमेरी डिकार्लो ने कहा है कि सूडान में सत्ता के लिए प्रतिद्वंद्वी जनरलों के बीच वर्षों से जारी संघर्ष चरम पर पहुंच गया है। इसका मूल कारण दोनों गुटों को विदेशी समर्थकों से मिल रहे हथियार हैं जो संयुक्त राष्‍ट्र प्रतिबंधों का लगातार उल्‍लंघन कर दोनों गुटों को पहुंचाए जा रहे हैं। जबकि ये हथियार सूडान में संघर्ष समाप्त करने के उद्देश्य से दिए जा रहे हैं। 

राजनीतिक मामलों की अवर महासचिव रोजमेरी डिकार्लो ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया कि यह संकट गैर कानूनी और अनैतिक है और इसे तुरंत समाप्त किया जाना चाहिए। 

सूडान में पिछले वर्ष अप्रैल से जनरल अब्देल फतह अल-बुरहान के नेतृत्व वाली सेना और मोहम्मद हमदान डागालो के नेतृत्व वाले रैपिड सपोर्ट फोर्सेज के बीच सत्‍ता के लिए संघर्ष चल रहा है।

 

इस संघर्ष में अब तक 14 हजार से अधिक लोग मारे गए हैं, हजारों घायल हुए हैं और 86 लाख से अधिक लोग बेघर हो गए हैं।रोजमेरी डिकार्लो के अनुसार, सूडान में इस समय 2.5 करोड़ से अधिक लोगों को जीवन रक्षक सहायता की आवश्यकता है।