दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण श्रीलंका में तेज हवा के साथ भारी वर्षा हो रही है।
मौसम विभाग ने गाले, मतारा, केंडी और नुआरा-एलिया जिलों सहित पश्चिमी सबारागामुआ और श्रीलंका के उत्तर-पश्चिमी प्रांतो में तेज़ वर्षा की आशंका व्यक्त की है। बाढ़ की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।