मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

फ़रवरी 5, 2025 4:23 अपराह्न

printer

श्रीलंका में जनवरी के महीने में डेंगू के लगभग 5000 मामले सामने आए

श्रीलंका में जनवरी के महीने में डेंगू के लगभग पांच हजार मामले सामने आए हैं। इससे दो लोगों की मृत्यु भी हो गई है। राष्ट्रीय डेंगू नियंत्रण इकाई की रिपोर्ट के अनुसार डेंगू के कुल 5 हजार 4 सौ 59 मामले दर्ज किए गए हैं। देश भर में डेंगू के 16 उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों की पहचान की गई है। गम्पाहा में 8 सौ 49 और कोलंबो में 7 सौ 40 सहित पश्चिमी प्रांत में सबसे अधिक 2 हजार 4 सौ 39 मामले दर्ज किए गए।

अधिकारियों ने लोगों से डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए निवारक उपाय करने का आग्रह किया है। 2024 में, श्रीलंका में डेंगू के लगभग 50 हजार मामले दर्ज किए गए थे जिनमें से 24 लोगों की मौत हो गई थी।