श्रीलंका में चक्रवात दित्वाह से मरने वालों की संख्या 479 हो गई है। 350 लोग अब भी लापता है। आने वाले दिनों में श्रीलंका में मौसम बेहद प्रतिकूल रहने का अनुमान है। चक्रवात दित्वाह के बाद बडे़ पैमाने पर बाढ़, भूस्खलन और बुनियादी ढांचा ध्वस्त होने की खबरे मिल रही है। सम्पर्क टूट जाने से कई जिले अलग-थलग पड़ गए हैं।
भारत ने ऑपरेशन सागर बंधु के तहत मानवीय सहायता बढ़ा दी है। वायु, समुद्री और सड़क मार्ग से राहत सहायता पहुंचाई जा रही है।