जून 22, 2024 7:58 अपराह्न

printer

श्रीलंका के राष्‍ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने वित्‍तीय-मदद के लिए भारत का जताया आभार

श्रीलंका के राष्‍ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने दो वर्ष के आर्थिक संकट में अपने देश की वित्‍तीय मदद करने के लिए भारत का आभार व्‍यक्‍त किया है।     श्री विक्रमसिंघे ने कोलम्‍बो में 31वें अखिल भारतीय भागीदार बैठक को सम्‍बोधित करते हुए कहा कि वह भारत के साथ मजबूत भागीदारी बनाये रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने गुरुवार को श्रीलंका की अधिकारिक यात्रा की थी। इस दौरान उन्‍होंने विभिन्‍न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग मजबूत करने की चर्चा की। भारत श्रीलंका में कई परियोजनाएं चला रहा है ताकि श्रीलंका ऊर्जा के क्षेत्र में आत्‍मनिर्भर हो सके।