श्रम और रोजगार मंत्रालय ने कहा कि भारत में महिलाओं की रोज़गार दर 2017-18 से 2023-24 के बीच लगभग दोगुनी हो गई है। श्रम बल सर्वेक्षण के अनुसार महिला बेरोज़गारी दर 2017-18 में 5 दशमलव 6 प्रतिशत से घटकर 2023-24 में 3 दशमलव 2 प्रतिशत हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में महिला रोज़गार में 96 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसी अवधि के दौरान शहरी क्षेत्रों में 43 प्रतिशत की वृद्धि हुई। महिलाओं के नेतृत्व वाले एमएसएमई की संख्या भी 2010-11 से 2023-24 तक दोगुनी हो गई है। इस महीने तक ई-श्रम ने 16 करोड़ से अधिक महिला असंगठित श्रमिकों का पंजीकरण दर्ज किया है।
Site Admin | अगस्त 25, 2025 5:49 अपराह्न
श्रम और रोजगार मंत्रालय ने कहा कि भारत में महिलाओं की रोज़गार दर 2017-18 से 2023-24 के बीच लगभग दोगुनी हो गई है
