धनतेरस का पर्व आज श्रद्धा और भक्ति के माहौल में प्रदेश भर में मनाया जा रहा है। मान्यता है कि धनतेरस के अवसर पर कुबेर महाराज की उपासना से धन, सुख, संपन्नता का वरदान प्राप्त होता है। इस दिन मूल्यवान धातुओं और नए बर्तनों की खरीदारी शुभ मानी जाती है। वाराणसी में धनतेरस पर्व आज सुबह पांच बजे से माता अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन के साथ प्रारंभ हो गया है। माता के दरबार में लगातार पांच दिनों तक सिक्का, धान का लावा रूपी खजाना श्रद्धालुओं को मंदिर प्रबंधन की ओर दिया जा रहा है। मंदिर प्रबंधन और प्रशासनिक अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं।
Site Admin | अक्टूबर 29, 2024 11:34 पूर्वाह्न
श्रद्धा और भक्ति के माहौल में मनाया जा रहा है धनतेरस का पर्व
