शिवहर जिले में बागमती नदी के जलस्तर में तेजी से कमी आ रही है। लेकिन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति में कोई सुधार नहीं है। प्रभावित लोग ऊंचे स्थानों पर शरण लिए हुए हैं। जिला प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। प्रभावित क्षेत्रों में स्थापित सात राहत केंद्र और सामुदायिक रसोई केन्द्रों के माध्यम से प्रभावितों को राहत उपलब्ध कराया जा रहा है।
इधर, बागमती के जलस्तर में कमी आने से तटबंध पर दबाव कम हुआ है। जिले में बाढ़ से फसलों को काफी क्षति हुई है। जिले में बाढ़ और बरसात से फसलों की हुई क्षति का आकलन करने को लेकर प्रभावित क्षेत्र में फसल सर्वे करा जा रहा है।