दिसम्बर 17, 2025 10:06 अपराह्न

printer

शांति वार्ता असफल हुई तो यूक्रेन में बढ़त और मजबूत करेगा रूस: पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज चेतावनी दी कि अगर यूक्रेन और उसके पश्चिमी सहयोगी शांति वार्ता में क्रेमलिन की मांगों को खारिज करते हैं, तो मॉस्को यूक्रेन में अपनी बढ़त को और मजबूत करने की कोशिश करेगा। शीर्ष सैन्य अधिकारियों के वार्षिक बैठक को संबोधित करते हुए, पुतिन ने कहा कि मॉस्को अपने लक्ष्यों को हासिल करने और कूटनीतिक तरीकों से संघर्ष की जड़ को खत्म करने को प्राथमिकता देगा।

उन्होंने कहा कि अगर यूक्रेन शांति समझौते पर हस्‍ताक्षर करने में नाकाम रहता है, तो रूस सैन्य तरीकों से अपनी ऐतिहासिक ज़मीनों पर नियंत्रण कर लेगा। पुतिन ने दावा किया कि रूसी सेना ने पूरी अग्रिम पंक्ति पर कब्ज़ा कर लिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि मॉस्को रूसी सीमा के साथ एक बफर सुरक्षा क्षेत्र का विस्तार करेगा।

दूसरी ओर, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने नाटो में शामिल होने के प्रयास को छोड़ने की इच्छा जताई है, अगर अमरीका और अन्य पश्चिमी देश यूक्रेन को नाटो सदस्यों को दी जाने वाली सुरक्षा गारंटी देते हैं। हालांकि, ज़ेलेंस्की ने रूस की उन मांगों को खारिज कर दिया है कि वह उन अन्य क्षेत्रों से अपने सैनिकों को वापस बुलाए जिन पर रूस बलपूर्वक कब्ज़ा नहीं कर पाया है।

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला