मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 13, 2024 1:10 अपराह्न

printer

शस्त्र-पूजन हमारी प्राचीन परंपरा का हिस्सा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शस्त्र-पूजन हमारी प्राचीन परंपरा का हिस्सा है। शस्त्र आत्मरक्षा, अन्याय और शोषण के विरुद्ध जंग का प्रतीक है। शस्त्रों के भरोसे ही धर्म और देश की रक्षा की जा सकती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को लोकमाता अहिल्या बाई की कर्मभूमि महेश्वर में दशहरे के अवसर पर शस्त्र-पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

 

उन्होंने कहा कि महेश्वर क्षेत्र में युवाओं को रोजगार देने के लिये इंडस्ट्रियल बेल्ट विकसित किया जायेगा। साथ ही यहां पर टूरिज्म विलेज भी बनेगा। महेश्वर में अहिल्या लोक भी बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शस्त्र पूजन के लिये महेश्वर को इसलिये चुना गया, क्योंकि लोकमाता देवी अहिल्या सुशासन और लोक कल्याण का प्रतीक रही हैं।

 

इंदौर संवाददाता ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिये ’लोक माता देवी अहिल्याबाई’ स्किल प्रोग्राम चलाने की घोषणा भी की। इंदौर के फर्स्ट बटालियन का नामकरण देवी अहिल्याबाई के नाम से करेन का ऐलान भी किया