शंघाई में आयोजित सातवें बंड शिखर सम्मेलन में आज भारत दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में देश के विकास और सुधार के साथ-साथ तकनीकी प्रगति को दर्शाया गया। शंघाई में भारत के महावाणिज्य दूत प्रतीक माथुर, नीति आयोग की उपाध्यक्ष सुमन बेरी और वित्तीय सेवाओं, प्रौद्योगिकी तथा शिक्षा क्षेत्र के जाने-माने व्यक्तियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
भारतीय मिशन के अनुसार, सम्मेलन के दौरान भारत के हरित परिवर्तन और ग्लोबल साउथ के हितों को ध्यान में रखते हुए जलवायु-समता वित्तपोषण पर विचार विमर्श हुआ। इस दौरान आपूर्ति-श्रृंखला पुनर्संरेखण, प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के परिवर्तनकारी प्रभाव पर भी चर्चा हुई।
तीन दिवसीय बंड शिखर सम्मेलन एक वैश्विक आयोजन है, इसका समापन वित्त, प्रौद्योगिकी और वैश्विक प्रशासन व्यवस्था के भविष्य पर व्यापक संवाद के साथ हुआ।