अक्टूबर 11, 2024 8:30 पूर्वाह्न

printer

वेलेंसिया ओपन टेनिस: भारत के जीवन नेदुचाझियान और विजय सुंदर प्रशांत पुरुष डबल्‍स सेमीफाइनल में पहुंचे

भारत के जीवन नेदुचाझियान और विजय सुंदर प्रशांत वेलेंसिया ओपन टेनिस के पुरुष डबल्‍स सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में रोमानिया के मिर्सिया-अलेक्जेंड्र जेकन और बेलारूस के इवान लिउतारेविच की जोड़ी को 6-0, 6-2 से हराया।

 

आज शाम पुरुष डबल्‍स के सेमीफाइनल में भारतीय जोड़ी का मुकाबला पोलैंड के पियोत्र माटुसजेव्स्की और करोल ड्रेजेविक्की से होगा।