जनवरी 8, 2026 6:39 पूर्वाह्न

printer

वीज़ा अवधि समाप्त होने के बाद भी भारत में रह रहे पांच बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए

दिल्ली पुलिस ने बांग्लादेश के अवैध अप्रवासियों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया है। इस क्रम में पुलिस ने मंगोलपुरी रेलवे लाइन के पास से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जो अपने वीज़ा की समय सीमा खत्म होने के बाद भी देश में रह रहे थे।

 

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान कोई भी वैध पहचान या यात्रा दस्तावेज़ पेश नहीं कर सका। पुलिस ने कहा कि ये लोग भारतीय वीज़ा खत्म होने के बाद दूसरे देशों का वीज़ा लेने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने कहा कि अन्‍य अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए प्रयास जारी हैं।