मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 23, 2025 12:17 अपराह्न

printer

विश्व प्रसिद्ध रंगमंच व्यक्तित्व रतन थियम का 77 वर्ष की उम्र में निधन

विश्व प्रसिद्ध रंगमंच व्यक्तित्व रतन थियम का संक्षिप्‍त बीमारी के बाद आज तडके निधन हो गया। वे 77 वर्ष के थे। मणिपुर के इम्‍फाल-पश्चिम जिले में जन्मे रतन थियम को कुछ दिन पहले रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

रतन थियम को “चक्रव्यूह”, “उत्तर प्रियदर्शी”, “हे नुंगशिबी पृथ्वी”, “चिंगलोन मपन तंपक अमा” जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित नाटकों के निर्देशन के लिए जाना जाता है। “चक्रव्यूह” के लिए उन्‍हें 1987 के एडिनबर्ग अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव में फ्रिंज फर्स्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

रतन थियम राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने संगीत नाटक अकादमी के उपाध्यक्ष और अकादमी के फेलोशिप के अलावा इसके अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया। रंगमंच के क्षेत्र में उनके योगदान के सम्मान में भारत सरकार ने उन्हें 1989 में प्रतिष्ठित “पद्मश्री” से सम्मानित किया। 1987 में उन्‍हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। मणिपुर सरकार ने भी उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया। वे कोरस रेपर्टरी, इम्फाल के संस्थापक थे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला