मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जून 2, 2025 4:10 अपराह्न

printer

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के तहत भारतीय सेना के पूर्व सैनिकों व्यापक प्लास्टिक उन्मूलन कारसेवा का आयोजन करेंगे

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम “वैश्विक प्लास्टिक प्रदूषण का अंत” के तहत भारतीय सेना के पूर्व सैनिकों द्वारा संचालित अतुल्य गंगा ट्रस्ट, 5 जून से 7 जून तक गंगोत्री से हर्षिल तक व्यापक प्लास्टिक उन्मूलन कारसेवा का आयोजन कर रहा है। इस अभियान की शुरुआत आज लखनऊ से लेफ्टिनेंट जनरल अनिन्द्या सेनगुप्ता द्वारा की जाएगी। कल स्वयंसेवक उत्तरकाशी में एकत्र होंगे और 4 जून को जिलाधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट व सीमा सड़क संगठन के कमांडेंट द्वारा नेहरू पर्वतारोहण संस्थान से अभियान को हरी झंडी दिखाई जाएगी।

5 से 7 जून तक स्वयंसेवक गंगोत्री से हर्षिल के बीच पैदल यात्रा करते हुए प्लास्टिक कचरा एकत्र करेंगे। एकत्रित कचरा शहरी स्थानीय निकायों को सौंपा जाएगा ताकि उसका पर्यावरण के अनुकूल निपटान हो सके।

अभियान के दौरान तीर्थयात्रियों को गंगा में प्लास्टिक न डालने के लिए जागरूक किया जाएगा। जगह-जगह जागरूकता पोस्टर भी लगाए जाएंगे। ट्रस्ट कचरा प्रबंधन व्यवस्था को सुधारने के लिए कूड़ेदान बढ़ाने, नियमित संग्रहण सुनिश्चित करने, गैर-अनुपालन पर जुर्माना लगाने और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने के सुझावों का प्रचार करेगा।

2019 में स्थापित इस ट्रस्ट का उद्देश्य गंगा नदी के सतत पुनर्जीवन को सुनिश्चित करना है। ट्रस्ट वनीकरण, प्रदूषण मानचित्रण और माइक्रोप्लास्टिक की पहचान तथा जन-जागरूकता जैसे कार्यों के माध्यम से गंगा की निर्मलता और अविरलता को पुनर्स्थापित करने के लिए काम कर रहा है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला