जनवरी 15, 2026 7:37 पूर्वाह्न

printer

विश्वभर में तमिल भाषी लोग मना रहे हैं पोंगल का त्यौहार

दुनिया भर में तमिल भाषी लोग पोंगल का त्यौहार मना रहे है। पोंगल के इस थाई महीने को नई शुरुआत की तरह मनाया जाता है। यह तमिल पंचांग में वसंत ऋतु के प्रारंभ का भी प्रतीक है। विवाह, नए व्यवसाय और अन्य आयोजनों के लिए यह महीना शुभ माना जाता है। आज पोंगल के पावन अवसर पर फसल कटाई के बाद बचे हुए अनाज को सूर्य देव को अर्पित किए जाने परंपरा है।