निर्वाचन आयोग ने कहा है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दूसरे चरण के अन्तर्गत 50 करोड़ 97 लाख से अधिक गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। यह इस चरण में शामिल होने वाले लगभग 51 करोड़ मतदाताओं का 99.83 प्रतिशत है। आयोग ने कहा कि लगभग 47 करोड़ प्रपत्र डिजीटल किए जा चुके हैं।
विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया का दूसरा चरण पिछले महीने चार तारीख को 9 राज्यों और 3 केन्द्र शासित प्रदेशों में शुरू हुआ था। यह राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश हैं – गोवा, गुजरात, छत्तीसगढ़, केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगला, पुद्दुचेरी, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप।
मतदाता सूची में संशोधन की यह प्रक्रिया अगले साल 14 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ सम्पन्न होगी।