जुलाई 23, 2025 2:15 अपराह्न

printer

विशेष गहन पुनरीक्षण और राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर बिहार विधानसभा में हंगामा

बिहार विधानसभा में आज विशेष गहन पुनरीक्षण और राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर हंगामा हुआ। अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने हंगामा जारी रहने पर सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। हंगामे के दौरान विपक्ष और सत्ता पक्ष के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। अध्यक्ष ने उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री प्रेम कुमार और जिबेश कुमार सहित सभी सदस्यों से सदन की कार्यवाही चलने देने का बार-बार अनुरोध किया। इससे पहले, जब सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई, तो काले कपड़े पहने विपक्षी सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। विपक्ष के विरोध प्रदर्शन और विधानसभा कर्मचारियों व सुरक्षाकर्मियों के साथ हाथापाई के दौरान कल की घटना पर अध्यक्ष ने अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह सदन की मर्यादा और संविधान की भावना के विरुद्ध है।

   

विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने विशेष गहन पुनरीक्षण के मुद्दे पर कहा कि जब राज्य में लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं, तब ऐसा अभियान चलाना उचित नहीं है। राजद नेता ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए मांगे गए 11 प्रकार के दस्तावेज न्यायोचित नहीं हैं।

   

अपने भाषण के दौरान राष्‍ट्रीय जनता दल के विधायक भाई बीरेंद्र ने कुछ टिप्पणियां कीं जिससे अध्यक्ष नाराज हो गए। मंत्रियों सहित सत्ता पक्ष के सदस्यों ने भी टिप्पणी का विरोध किया और नारेबाजी शुरू कर दी।

   

उन्होंने राजद सदस्यों से अपनी कथित गैर-संसदीय टिप्पणियों के लिए माफी मांगने को कहा, लेकिन उन्होंने इसके लिए इंकार कर दिया। हंगामा जारी रहने पर अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला