प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के तहत कल विभिन्न जनपदों में छात्राओं को एक दिन के लिए जिलाधिकारी और कई अन्य विभागों का जनपदीय अधिकारी बनाया गया। श्रावस्ती में 12वीं की छात्रा रश्मि कसौधन एक दिन की जिलाधिकारी बनीं। वहीं जौनपुर में यूपी बोर्ड के वर्ष 2023-24 बैच की इंटर की टॉपर छात्रा सेजल गुप्ता ने और मऊ में सृष्टि सिंह ने एक दिन का जिलाधिकारी बनकर लोगों की समस्याएं सुनीं।
Site Admin | अक्टूबर 6, 2024 11:08 पूर्वाह्न
विभिन्न जनपदों में छात्राओं को एक दिन के लिए जिलाधिकारी और कई अन्य विभागों का जनपदीय अधिकारी बनाया गया
